![]() |
| प्यार की सची निशानी - ताज महल |
ज़िन्दगी बहुत अजीब है.........
हर दिन कोई आता है,
बहुत सी खुशियाँ लाता है,
फिर वो दिन आता है,
जब वो दूर चला जाता है,
ज़िन्दगी बहुत अजीब है,
गम खुशियों के नज़दीक है......
रोती पलकें हंस जाती है,
दिल में उमीदें भर जाती है,
फिर गम का अँधेरा आता है,
सावन भर आंसू लाता है,
ज़िन्दगी बहित अजीब है,
किसी के आने की उम्मीद है...........
बस छोटी सी सबकी कहानी है,
एक राजा एक रानी है,
दोनों की अमर कहानी है,
यही सबको समझानी है,
ज़िन्दगी बहुत अजीब है,
ज़िन्दगी बहुत अजीब है-!!!
- प्रिया खुराना

